फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Married woman's body found hanging from a noose

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
राठ। नगर के अतरौलिया मोहल्ले में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौलिया मोहल्ला निवासी रामलखन दीक्षित ने बताया वह मंदिर में पुजारी हैं। रविवार सुबह पुत्र जुगल किशोर के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे। पत्नी ऊषा बाहरी कमरे में सफाई कर रही थी। तभी बहू रेखा (22) ने कमरे में पंखे पर चुनरी का फंदा बना गला कस लिया। करीब साढ़े आठ बजे ऊषा की नजर पड़ने पर शोर मचा दिया। उधर मुस्कुरा थाने के भिटारी गांव निवासी मृतका के भाई योगेंद्र ने बताया नवंबर 2021 में बहन की शादी की थी। शनिवार को बहन ने फोन कर ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही थी। आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी बहन की हत्या कर शव को लटकाया है। नायब तहसीलदार व कानूनगो ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि आत्महत्या की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed