{"_id":"690e3e11076fa7ae37055d56","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-report-filed-against-three-including-husband-hamirpur-news-c-213-1-hra1006-139961-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो-25- डॉली उर्फ सीटू। फाइल फोटो
- देहात कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता के मुताबिक, दामाद समेत तीन लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर दी। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट की गई है।
मझिला थाना क्षेत्र के ररी गांव निवासी नंदकिशोर ने 10 जुलाई 2024 को पुत्री डॉली उर्फ सीटू (21) की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी रामजीवन से की थी। नंदकिशोर के मृताबिक, दामाद ने बृहस्पतिवार की सुबह पुत्री की मौत की खबर फोन से दी। दोपहर के समय जब वह अमिरता गांव पहुंचे तो वहां डॉली का शव आंगन में पड़ा मिला।
उनके गले में निशान और पैरों में चोटें लगीं मिलीं। उन्होंने मौत के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका की कोई संतान नहीं थी। नंदकिशोर ने दामाद, उसके चाचा रामकृपाल और भाभी सुधा पर दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दावा किया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर तीनों ने मिलकर डॉली की हत्या कर दी है। नंदकिशोर ने बृहस्पतिवार की शाम तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।