{"_id":"62cb1033d2f4c219dc18c05d","slug":"married-s-death-accused-of-murder-hamirpur-news-knp7068689156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर झूली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर झूली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के गुंदेला गांव में शनिवार रात महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दूर के रिश्तेदार (भांजे) पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुंदेला निवासी मनोज उर्फ अजय यादव दिल्ली की किसी फैक्टरी में काम करता है। पत्नी ममता (45) व पुत्र सुभाष तथा पुत्री संध्या रहते हैं। शनिवार रात ममता का शव फंदे से लटका मिला। पुत्र सुभाष ने बताया कि पुरैनी गांव निवासी रिश्तेदार अंकित उनके यहां तीन चार दिनों से रुका है। शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। वह अपने दादा के घर जाकर सो गया। पुत्री संध्या ने बताया कि जब वह सुबह जागी तो मां का शव दुपट्टा से फंदे पर लटका मिला। घर में सो रहे रिश्तेदार अंकित को जगाया और आसपास के लोगों को बताया। उसके भाई व दादा ने पुलिस को सूचना दी। ममता (मृतका) के चाचा तोड़न सिंह एवं वीरेंद्र सिंह ने अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी रिश्तेदार फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।