{"_id":"61e99d950354c73d7052c22a","slug":"married-in-fauji-bata-temple-left-after-having-a-daughter-hamirpur-news-knp6764059198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी बता मंदिर में की शादी, बेटी होने पर छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी बता मंदिर में की शादी, बेटी होने पर छोड़ दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से युवक ने खुद को फौजी बता कर युवती से मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद बेटी होने पर दुर्व्यवहार करते हुए छोड़ दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह लखनऊ के एक विद्यालय में कार्यरत हैं। मां के साथ किराए के मकान में रहती है। मां के कहने पर एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हापुड़ जनपद के एक युवक से विवाह के लिए संपर्क हुआ। युवक ने खुद को सीआरपीएफ में और पिता को आर्मी सूबेदार होना बताया।
इसके बाद 11 फरवरी 2018 को पिता से झगड़ा होने का बहाना कर महोबा के एक मंदिर में शादी की। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के पहले व बाद में किसी न किसी बहाने पति ने उससे व उसकी मां से लाखों रुपये ले लिए। इस बीच बराबर उनके किराए के घर में आकर विवाहित की तरह रहता और रुपये भी ले जाता रहा।
विज्ञापन
एक पुत्री होने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। थाने में तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हमीरपुर के निर्देश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण व पुत्री को डीएनए जांच के लिए सीएचसी भेजा है।