Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Market shines on Dhanteras; business worth 55 crore recorded

Hamirpur News: धनतेरस पर चमका बाजार, 55 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras; business worth 55 crore recorded
फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
धनतेरस की धूम... 55 करोड़ के कारोबार से खिले व्यापारियों के चेहरे
विज्ञापन

= चांदी के सिक्के, चांदी की मछली व कछुआ लोगों की पहली पसंद रहे, 10 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक की मछलियों की खरीद अधिक हुई
= 130 बाइकें और 15 कारों की बिक्री हुई, दीपावली के लिए भी एडवांस बुकिंग


संवाद न्यूज एजेंसी




हमीरपुर। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। हमीरपुर, राठ, सरीला, मौदहा में 10-10 करोड़ और कुरारा, सुमेरपुर व मुस्करा में पांच-पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है। मोबाइल, बर्तन, मिट्टी के दीपक, गणेश लक्ष्मी व पूजन सामग्री की भी जमकर खरीदारी हुई है।

धनतेरस का बाइकों की एजेंसियों में लंबी लाइन देखी गईं। लोगों ने बर्तन, पूजन सामग्री के साथ ही सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी की खरीदारी भी की। धनतेरस और दीवाली तक करीब 100 कारें और 1000 बाइकों की बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस का मुहूर्त पूजन हुआ। जिले की बाजारों में करीब 55 करोड़ की खरीदारी हुई।
विज्ञापन


शहर के एक बाइक एजेंसी के मैनेजर फरहान सैय्यद कहते हैं कि पिछले वर्ष धनतेरस और दीपावली में जहां 170 बाइकों की बिक्री की थी। वहीं इस बार लगभग 200 बाइकें बिकने की उम्मीद है। धनतेरस पर 80 बाइकों की बिक्री हुई है। डेढ़ करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है। वहीं दूसरी बाइक एजेंसी के मैनेजर दानिश खां ने बताया कि धनतेरस में 50 बाइकें बिकीं। रविवार को 55 बाइकें और देनी हैं। करीब 100 से अधिक बाइकें बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर स्थिति एक कार एजेंसी के मैनेजर रामजी तिवारी ने बताया कि धनतेरस पर 15 कारों की बिक्री हुई है। वहीं दीपावली में 10 से अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है। लगभग 30 कारों की बिक्री की उम्मीद है। इससे लगभग तीन करोड़ से अधिक के कारोबार की आस है।

सराफा व्यापारी व स्वर्णकार धर्मशाला के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ओमर ने बताया कि देर रात तक जिले में करीब पांच से छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस बार धनतेरस में चांदी के सिक्के, चांदी की मछली व कछुआ लोगों की पहली पसंद रहे। 10 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक की मछलियों की खरीद अधिक हुई है। पिछले साल भी करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ था।

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटाे 06 एचएएमपी 16- शहर के मुख्य बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed