फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mansi, Parul and Nidhi increased the prestige of the district in UPPCS

Hamirpur News: मानसी, पारुल व निधि ने यूपीपीसीएस में बढ़ाया जिले का मान

Tue, 31 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mansi, Parul and Nidhi increased the prestige of the district in UPPCS
फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं
राठ/भरुआसुमेरपुर। यूपीपीसीएस रिजल्ट की सोमवार को घोषणा हो गई है। राठ नगर के किराना व्यापारी की बेटी ने 176वीं रैंक व सुमेरपुर कस्बा निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की बेटी ने 106वीं एवं लेखपाल की बेटी ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। इससे परिवार सहित नगर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पिता बिंदा प्रसाद साहू ने बताया कि बेटी निधि लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उसने दूसरी बार में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले भी उन्होंने परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार बेहतर रणनीति और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल कर लिया है। उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था, जो अब पूरा हो गया है। निधि की सफलता पर ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव सहित परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

वहीं, राठ कस्बा के बड़ामंदिर मोहल्ला निवासी रवि पुरवार बाजार में किराना की दुकान किए हैं। उनकी बेटी मानसी पुरवार मां शारदा बालिका मंदिर इंटर कॉलेज से कक्षा 10 व 12 पास कर झांसी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर तैयारी की और अब यूपीपीसीएस परीक्षा में 176वीं रैंक लाकर नगर का नाम रोशन किया है। मानसी की मां लक्ष्मी गृहिणी और भाई हिमांशु बिहार में सरकारी टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरपुर मोहल्ला निवासी पारुल पटेल ने यूपीपीसीएस में सफलता पाई है। उसके पिता सुनील पटेल लेखपाल है। मां उमा पटेल, भाई प्रतीक और परिजन बेटी की इस सफलता से बेहद खुश हैं। पारुल ने कक्षा 10वीं और 12वीं सेठ छोटेलाल अकादमी से पास किया। जबकि स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय हंसराज कॉलेज से की है।



मोहित बीडीओ व अखिलेश सहायक आयुक्त जीएसटी पद पर चयनित

सरीला। कस्बा निवासी मोहित राजपूत बीडीओ व भेंड़ी डांडा गांव निवासी अखिलेश द्विवेदी सहायक आयुक्त जीएसटी पद पर चयनित हुए हैं। कस्बा निवासी जयनारायण राजपूत के बेटे मोहित ने पीसीएस परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर बीडीओ पद प्राप्त किया है। वर्तमान में वह लखनऊ में डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पीसीएस-2023 में 47वीं रैंक के साथ डिप्टी जेलर पद प्राप्त किया था।

वहीं, भेंड़ी डांडा गांव निवासी अखिलेश द्विवेदी ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 171वीं रैंक प्राप्त कर सहायक आयुक्त जीएसटी पद हासिल किया है। अखिलेश पिछले करीब पांच वर्षों से लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे थे। वह भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त जवान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर व कानपुर से प्राप्त की। पिता दिनेश द्विवेदी किसान हैं।

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

फोटो 30 एचएएमपी 31- निधि साहू। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed