{"_id":"656585ed875946846f0375f1","slug":"man-killed-his-wife-and-father-in-law-and-then-suicide-him-in-hamirpur-2023-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में ऐसा क्या देखा जो हैवान बन गया ओमप्रकाश, वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देकर की खुदकुशी; प्रधानाध्यापक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में ऐसा क्या देखा जो हैवान बन गया ओमप्रकाश, वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देकर की खुदकुशी; प्रधानाध्यापक...
Tue, 28 Nov 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:14 PM IST
सार
हमीरपुर के मुस्कुरा थाना इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पहले पत्नी को जिंदा जलाया, इसके बाद ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
हमीरपुर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर के राठ में दोहरे हत्याकांड व आत्महत्या के मामले में आग से झुलसे प्रधानाध्यापक के बयान पर निगाहें टिकीं हुईं हैं। जब महिला जल रही थी उसे बचाने में प्रधानाध्यापक झुलसे। पर वहां मौजूद महिला के पिता व बच्चों को आंच तक नहीं आई। पति-पत्नी के विवाद में राजीनामा कराने आए प्रधानाध्यापक आग से झुलसने के बाद भाग खड़े हुए थे।
पहाड़ी भिटारी निवासी व हाल मुकाम कस्बे के लीलावती नगर निवासी ओमप्रकाश राजपूत उर्फ बरदानी ने रविवार तड़के अपनी पत्नी अनुसुईया को जलाकर व ससुर नंदकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुत्री केबीसी के अनुसार ओमप्रकाश ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना के समय घर में मृतक के गांव पहाड़ी भिटारी निवासी प्रधानाध्यापक रतनलाल अहिरवार मौजूद थे। घटना के समय रतनलाल भी आग से झुलस गए थे व मौके से लापता हो गए। घटना के तीन घंटे बाद इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उरई रेफर किया था। वर्तमान में सैफई में उनका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रतनलाल का कहना है मृतक ओमप्रकाश राजपूत का पत्नी अनुसुईया से विवाद चल रहा था। जिसमें राजीनामा की बात करने के लिए ओमप्रकाश ने ही उन्हें घर भेजा था। जब ओमप्रकाश अपनी पत्नी को जला रहा था तब उसे बचाने में प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से झुलस गए जबकि वहां मौजूद मृतका के पिता व बच्चों को आंच भी नहीं आई। सीओ पीके सिंह ने कहा बच्चे अपनी नानी के साथ ननिहाल चले गए। मामले की हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है।

दीवार फांदकर अपने ही घर में घुसा आरोपी
रविवार करीब दो बजे ओमप्रकाश लीलावती नगर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचता है। जहां दीवार फांद कर घर के अंदर जाता है। जिसके कुछ देर बाद ही वहां तीन लाशें गिरतीं हैं। जिसमें खुद ओमप्रकाश, उसकी पत्नी अनुसुईया व ससुर नदकिशोर की लाशें थीं। प्रधानाध्यापक के अनुसार ओमप्रकाश राजीनामा करना चाहता था।

फिर चोरी छिपे घर में घुसना और वीभत्स हत्याकांड व आत्महत्या को अंजाम देने की जरूरत क्या थी। आखिर वहां ऐसा क्या देखा जो उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना की पूरी जानकारी देने वाली पुत्री केबीसी ने प्रधानाध्यापक के बारे में कुछ नहीं बताया। जब तीन घंटे बाद प्रधानाध्यापक अस्पताल पहुंचे तब केबीसी ने स्वीकार किया कि रात में वह घर पर ही थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की जा रही हीलाहवाली
पुलिस प्रशासन ने घटना में मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार भी करा दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिरकार पुलिस प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है। क्या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है?

पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला था। सभी पहलुओं की गहनता जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाएगी। -मायाराम वर्मा, एएसपी