{"_id":"68fe685ff1357bfb1306073a","slug":"mahoba-womens-team-got-first-place-in-the-wall-dance-competition-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-131804-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में महोबा की महिला टीम ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में महोबा की महिला टीम ने पाया प्रथम स्थान
Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 31- गहरौली गांव में दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती टीम। संवाद
गहरौली। गांव में स्व. बीरबल बापू की याद में अंतर जनपदीय दो दिवसीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन क्षेत्र की 12 टीमों ने अपने-अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र महिला टीम रही, जो प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांव के सब्जी मंडी बाजार मैदान में आयोजित दो दिवसीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में गहरौली, अलरा गौरा, तगारी, महोबा जनपद की ग्योंडी, मवई खुर्द, मुस्करा, खन्ना आदि टीमों ने प्रतिभाग लिया। दिवारी नृत्य कला में अपना-अपना कौशल प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे बेहतर प्रदर्शन जनपद महोबा की महिला टीम का रहा, जिसे प्रथम विजेता घोषित किया गया। वहीं, द्वितीय स्थान में गाय चरण यादव कप्तान ग्योंडी की टीम रही।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी करन दद्दू, ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत और समाजसेवी सत्यदेव दीक्षित ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच टीमों को 5,100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विनोद कुमार त्रिपाठी, अजय राजपूत, अरविंद राजपूत, डॉ. महिपाल, संचालनकर्ता महेंद्र सिंह राजपूत सहित दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।