{"_id":"679e5de6428a6353510cfeb4","slug":"made-people-of-society-aware-by-taking-out-constitutional-rights-yatra-hamirpur-news-c-223-1-ham1001-120546-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल समाज के लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल समाज के लोगों को किया जागरूक
Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। निषाद समाज को हक व अधिकार दिलाने के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण कर जनसभा को को संबोधित किया।
निषाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि निषाद ने बताया कि निषाद समाज को पिछड़ी जाति में डालकर उनको शिक्षा व सरकारी रोजगार से वंचित कर दिया गया। समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद द्वारा प्रदेश में संवैधानिक अधिकार यात्रा 30 नवंबर से शुरू की गई। शनिवार को कानपुर देहात से भोगनीपुर, कालपी, जोल्हूपुर होते हुए हमीरपुर पहुंची। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए चौरा देवी प्रांगण पहुंची जहां जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को राजनैतिक पार्टियों ने लट्टूराम बनाकर रख दिया है। समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने व उनके हक अधिकार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। यात्रा रविवार को कानपुर नगर में निषाद बाहुल्य क्षेत्र का भ्रमण करेगीं।