{"_id":"586a8d7c4f1c1bff5115895c","slug":"lying-in-wait-of-repairing-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के इंतजार में पड़ी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के इंतजार में पड़ी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पूरी तरह उखड़ा गहरौली-इमिलिया संपर्क मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से क्षेत्र के संपर्क मार्गों के साथ प्रमुख सड़कों का बुराहाल है। बसवारी से मौदहा तक जाने वाली सड़क जर्जर होने से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। गहरौली से इमिलिया तक छह किमी सड़क में कई जगह बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी उखड़ने से मात्र अवशेष नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार गहरौली से हुसैना तीन
किमी, गहरौली से गोरन पुरवा साढे तीन किमी व हुसैना से इमिलिया सात किमी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। उधर, जनपद महोबा के निकटवर्ती गांवों को जोड़ने के लिए गहरौली से खरेला तक दस किमी व गहरौली से कुआंबारी गांव तक पांच किमी लंबी सड़क अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर धंस गई है। दोनों संपर्क मार्गों के साथ 30 किमी लंबा
बसवारी-मौदहा मार्ग कई वर्ष से खराब है। सबसे ज्यादाखराब स्थित न्यूरिया से कुनेहटा गांव तक की है। जहां सड़क के ऊपर बस्ती के अंदर एक फिट पानी भरा रहता है। दुपहिया वाहन यहां आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इस मार्ग को लेकर बीते मई माह में नव निर्माण सेना के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी तहसील मौदहा में आमरण अनशन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
तब सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के आश्वासन पर अनशन खत्म हुआ था। वहीं, सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के एमएलसी रमेश मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत को शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजे गए हैं। बजट आने पर कार्य कराया जाएगा।