{"_id":"57dd915c4f1c1bf422d485f9","slug":"lord-vishwakarma-jayanti-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि के स्टोर में भगवानी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय समेत जिले के कई स्थानों में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने पुर्जों, औजारों व मशीनरी की पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया।
मुख्यालय स्थित रघुनंदन सिंह आईटीआई संस्थान में अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने अनुदेशकों व ट्रेनरों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। केंद्र व्यवस्थापक बीके शर्मा आदि ने मशीनों का विधिवत पूजन किया।
इस मौके पर प्रबंधिका प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। लोनिवि परिसर स्टोर में हुए कार्यक्रम में मनोज कुमार वर्मा सहायक अभियंता, संघ के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति, मंत्री अतुल कुमार, श्रीकिशन, भोला, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार नेस्ले मार्केट में व्यापारियों ने हवन पूजन किया। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुए। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयाें में जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
नेस्ले मार्केट में पारसमणि विश्वकर्मा, प्रभूदयाल, दयानंद विश्वकर्मा, गोरेलाल, अरविंद गुप्ता, कल्लू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा समाज के लोगों और कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान में विश्वकर्मा पूजा समिति के लोगों ने विधि विधान के साथ यज्ञ किया। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र छात्राओं ने विधि विधान के साथ हवन पूजन किया। रोडवेज के वर्कशाप में भी पूजा अर्चना की। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा समाज समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
नारायण दास अकेला ने भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्यामदास, रामस्वरुप, सीताराम, रामकिशोर, दिलीप, प्रमोद, राहुल, सुशील आदि मौजूद रहे। पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार गांव स्थित पावर सब स्टेशन, जलसंस्थान कार्यालय व निजी संस्थानों में विश्वकर्मा पूर्जा विधि विधान के साथ की गई। पावर सबस्टेशन में प्रधान आनंद अशोक सचान की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पूर्जा अर्चना की। इस मौके पर रामनारायण, मनीष, दीपक, धर्मेद्र, भूरा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही उद्यान विभाग की नर्सरी में मोहम्मद खालिक अंसारी ने विश्वकर्मा पूजन कराया।