{"_id":"5eb03e488ebc3e904359e8fa","slug":"lock-down-hamirpur-news-knp558458148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले, उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी को लेकर पुलिस रही सतर्क, सैलून की दुकान से कई लोगों को बाहर निकाल पुलिस ने दुकानदार को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले, उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी को लेकर पुलिस रही सतर्क, सैलून की दुकान से कई लोगों को बाहर निकाल पुलिस ने दुकानदार को फटकारा
विज्ञापन
एसबीआई में लगी उपभोक्ताओं की लाइन।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला ग्रीन जोन की श्रेणी में होने के कारण सोमवार को कुछ शर्तों के साथ बाजार खुले। दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामाजिक दूरी की अनदेखी होने पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। सैलून की दुकानों में छापामार लोगों को बाहर निकाला गया।
जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने रविवार देर शाम कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी। किराना की दुकानों के अलावा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक, मोबाइल शाप व अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए दुकानें सोमवार सुबह खुली।
बाजार में दुकानें खुलने के कुछ ही घंटे बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शराब की दुकानों के बाहर सुबह से खुलने का इंतजार लोग करते रहे, लेकिन अनुमति दोपहर में मिल सकी।
विज्ञापन
इधर बाजार में सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेशों का पालन न होता देख कोतवाल एसपी पटेल ने बाजार का निरीक्षण किया। सैलून दुकान के अंदर भीड़ देख दुकानदार को जमकर फटकारा और दुकान से लोगों को बाहर निकाला। वहीं शहर की एसबीआई सहित अन्य बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ी।
245 शराब और बियर की दुकानें खुली
जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया देशी, अंग्रेजी शराब और बियर की दुकानें सुबह 10 बजे नहीं खुल सकी, क्योंकि प्रशासन से आदेश नहीं मिले थे। दोपहर में जिलाधिकारी ने दुकानों को एक सप्ताह तक खोलने की अनुमति दी है। बताया मार्च माह में लॉकडाउन के कारण दुकानों का नवीनीकरण नहीं पाया था, लेकिन अब एक सप्ताह के अंदर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद ठेके खुले। जिले में 161 देशी, 51 अंग्रेजी तथा 32 बियर की दुकानें हैं।
लॉकडाउन का पालन करने पर बनी सहमति
मौदहा। लाकॅडाउन में दी गई छूट के संबंध में सोमवार को नगर पालिका में बैठक हुई। एसडीएम अजीत परेश ने कहा बस्तियों में किराने कि दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोली जाएंगी। रोड की दुकानें जैसे मोबाइल, फर्नीचर, कपड़े आदि 50 व 100 मीटर की रेंज में खोली जाएंगी। उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। बैठक के दौरान सभी ने सहमति जताई और लाकॅडाउन का कड़ाई से पालन करने की बात कही।
दुकानें खुलने का समय निर्धारित
राठ। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कुछ शर्तों के साथ व्यापारिक गतिविधियों की छूट पर असमंजस की स्थिति रही। सोमवार सुबह व्यापारियों के साथ बैठक में एसडीएम ने दिशा निर्देश जारी किए। एसडीएम अशोक कुमार यादव ने बताया सुबह 7 से 11 बजे तक दूध देरी, मिठाई, नमकीन, प्रोविजन स्टोर, सैलून, स्टेशनरी व किसानों से संबंधित दुकानें खुलेंगी। 11 से 3 तक कपड़ा, रेडीमेट गारमेंट्स, किराना, इलैक्ट्रिक, टेलर्स, मोबाइल शॉप, ऑटोमोबाइल, सीमेंट आयरन, ऑटो पार्ट्स, हार्डवेयर, फोटोग्राफी, भवन मैटेरियल, कोरियर, डिस्पोजल, प्रिंटिंग प्रेस तथा किराना की थोक दुकानें खुलेंगीं। दोपहर 3 से 7 बजे तक सराफा, जनरल मर्चेंट, गिफ्ट सेंटर, वर्तन भंडार, ब्यूटी पार्लर, चश्मा ऑप्टिकल, पान की दुकानें व चूड़ी मर्चेंट की दुकानें खुलेंगी। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑटो मोबाइल की एजेंसियों में 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम होगा। शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी।

शहर के सुभाष बाजार में उमड़ी भीड़।- फोटो : HAMIRPUR