फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Last rites of two sisters who were victims of gang rape took place

Hamirpur News: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों बहनों का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Last rites of two sisters who were victims of gang rape took place
मौदहा। सामूहिक दुष्कर्म पर वीडियो बनाने व उसे वायरल करने की धमकी से आहत दो नाबालिग बहनों ने फंदा लगा जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों किशोरियों के शव उनके गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जनपद कानुपर नगर के घाटमपुर में एक ईंट-भट्ठे पर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो परिवार अपने बच्चों सहित काम करते थे। दोनों परिवारों के मुखिया आपस में जीजा साले थे। पिछले मंगलवार को भट्ठा मालिक ने सबका हिसाब किया। पैसा मिलते ही ज्यादातर कामगार घाटमपुर राशन लेने चले गए। दोनों ममेरी-फुफेरी बहनें व ठेकेदार रामरूप का बेटा रज्जू व भांजा संजय भट्ठे पर ही थे। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि ठेकेदार के बेटे व भांजे ने दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। परिजनों ने जब ठेकेदार से शिकायत की तो उसने परिवार संग किशोरियों व परिजनों के साथ मारपीट की। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे क्षुब्ध होकर दोनों किशोरियों ने बुधवार रात फंदा लगा जान दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरियों के शव आज गांव लाए गए। जिनका पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed