{"_id":"2674a2f49093d459db21154799a198e6","slug":"lal-singh-got-first-prize-in-400-meter-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में लाल सिंह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में लाल सिंह प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लाल सिंह कुरारा प्रथम, जयहिंद राठ द्वितीय व सुरेंद्र मुस्करा तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में नीतू राठ प्रथम, शोभा कुरारा द्वितीय व पूर्णिमा कुरारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में नवाब सिंह मुस्करा प्रथम, मुस्तफा मुस्करा द्वितीय व सुरेद्र कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आरती कुरारा प्रथम, सोनम मुस्करा द्वितीय व सोना मुस्करा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में राठ की टीम प्रथम व मुस्करा की द्वितीय रही। जबकि बालिका वर्ग में सरीला प्रथम व कुरारा द्वितीय रहे।
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में नवाब सिंह प्रथम, रहीम खान द्वितीय व उदयभान तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सुखदेव मुस्करा प्रथम, योगेश द्वितीय व गुरुप्रसाद कुरारा तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में योगेंद्र कुरारा प्रथम, योगेश मुस्करा द्वितीय व प्रशांत कुरारा तृतीय रहे। बालिका वर्ग कबड्डी में कुरारा प्रथम व मुस्करा की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में नीतू राठ प्रथम, रचना सरीला द्वितीय व रिया मौदहा तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में नीतू राठ प्रथम, रिया द्वितीय व शालिनी कुरारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार बाजपेई ने सभी का आभार जताया। धर्मेंद्र दीक्षित, महेंद्रमोहन चौबे, अनवर मिर्जा, रामऔतार, अमित सचान, वीर सिंह, कालीदीन, उमेशचंद्र निगम, कल्याण सिंह, रावेंद्र सिंह सचान आदि मौजूद रहे।