फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lakhveer of Haryana beats Anoop of Delhi

लखवीर हरियाणा ने अनूप दिल्ली को दी शिकास्त

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhveer of Haryana beats Anoop of Delhi
गोहांड। क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में दो दिवसीय दंगल में मंगलवार को 35 मुकाबले हुए। जिसमें क्षेत्रीय व बाहरी पहलवानों ने अपने दांव दिखाए। हरियाणा के लखवीर ने दिल्ली के अनूप को पटकनी दी।
विज्ञापन

दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश लंबरदार ने बताया कि पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी व डॉ कमलेश चौधरी ने दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती हरियाणा के लखवीर व दिल्ली के अनूप दिल्ली के बीच हुई। जिसमें लखवीर ने जीत दर्ज की। इटरा आश्रम के रवि व अमित हरियाणा के बीच कुश्ती में रवि विजयी रहे। दो हजार की कुश्ती पंजाब के राहुल व अलीगढ़ के यशपाल के बीच हुई। जिसमें राहुल ने जीत दर्ज की। सबसे मनोरंजक कुश्ती फ्री स्टाइल रहीं। जिसमें झांसी के रणजीत सिंह झांसी व कानपुर के मनोहर ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अन्य कुश्तियों में अभिषेक धौहल ने रमेश लखनऊ, भूरा रहटिया ने विजय दिल्ली, संजय मेरठ ने अर्पित कन्नौज को चित कर विजयश्री प्राप्त की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सरीला जितेंद्र राजपूत, पूर्व प्रमुख रामसहोर राजपूत, जिला पंचायत सदस्य मदन पासवान, हरचरन अनुरागी, रघुनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed