{"_id":"6af069cb616a7d000a0dd689","slug":"kushauli-purva-village-has-been-without-water-supply-for-a-week-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147445-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कुशौंली पुरवा गांव में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कुशौंली पुरवा गांव में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा क्षेत्र के कुशौंली पुरवा गांव में नमामि गंगे योजना के तहत होने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से ठप है। नलों में पानी न आने से गांव की करीब एक हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्रामीण पीने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए गांव से बाहर लगे निजी नलकूपों का सहारा ले रहे हैं। गांव में लगे दो हैंडपंप भी खराब होने से पानी का दूसरा विकल्प नहीं है।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण विनय श्रीवास्तव और लल्लू कुशवाहा ने बताया कि कनेक्शन होने के बावजूद पानी की आपूर्ति बाधित है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराकर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। नमामि गंगे योजना के सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि बस्ती के अंदर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की बात कही है।