फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   'Kotwali has been made a spectacle'

‘कोतवाली को तमाशा बनाकर रखा है’

Thu, 20 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
'Kotwali has been made a spectacle'
क्राइम स्कैन प्रोटेक्शन किट को देखते एसपी - फोटो : Amar ujala

 एसपी अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली का मुआयना किया। आफिस में गंदगी देख पुलिस कर्मियों पर जमकर भड़के। बोले, कोतवाली को तमाशा बनाकर रखा है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी ने कोतवाली के मालखाने में रखी क्राइम स्कैन प्रोटेक्शन किट के सूटकेश को देखा। कहा कि काफी समय पहले इसे भेजा गया था। जिसका आज तक उपयोग नहीं हुआ। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कोतवाल की गाड़ी से जब टियरगन और फीता मंगवाया, तो नहीं मिला। कहा कि पुलिस की गाड़ी में टियर गन और फीता होना चाहिए। आफिस में लगा साउंड सिस्टम चलवाया तो बंद मिला। प्रयास करने के बाद भी चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस कर्मियों के इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। कहा पुलिस कोतवाली को तमाशा बनाकर रखा है। कोतवाली के विकास के लिए भेजे 30 हजार रुपये का हिसाब देखा। बोले कोतवाली का स्टाफ नालायक है। स्टाफ काम नहीं कर रहा है। कोतवाली परिसर में खड़ी गाड़ियों को देख एसपी एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय पर भड़के। कहा, माल मुकदमा के वाहनों पर सफेद पेंट से लिखवाया जाए। उन्होंने कोतवाल घनश्याम पांडे से कहा कि कोतवाली के नए भवन का शीघ्र शुभारंभ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद आधा दर्जन चौकीदारों को अपनी ओर से 200-200 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने अपने मुआयने में 2016 के चार नंबर अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, एससीएसटी एक्ट रजिस्टर, कैश बुक को भी देखा। कैश बुक में इंट्री सही न होने पर दीवान को ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए।

थाने के पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज  
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुआयने में तेवर सख्त दिखे। निरीक्षण के दौरान उनके तेवर देख संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।


72 घंटे के अंदर होगा साईं मंदिर लूटकांड का खुलासा  
कस्बे के हमीरपुर रोड़ स्थित साईं मंदिर में दिन दहाडे़ हुई लूट की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 72 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर किया जाएगा और लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। लुटेरों को चिंहित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed