{"_id":"5e7f6ce58ebc3e72b96fc54b","slug":"korona-hamirpur-news-knp552728718","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सब्जियों के लाले, कहीं सड़ने की नौबत, सब्जी बेचने बाहर नहीं ले जा पा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सब्जियों के लाले, कहीं सड़ने की नौबत, सब्जी बेचने बाहर नहीं ले जा पा रहे किसान
विज्ञापन
हमीरपुर में बेतवा नदी के किराने लगा करेले का ढेर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लॉकडाउन के दौरान जिले में अधिकांश जगह सब्जियों के लाले पड़े हैं। वहीं बेतवा और यमुना नदियों के किनारे बारी में लगी सब्जियों उठान न होने से सड़ने की कगार पर पहुंच रहीं हैं। इससे उठान न होने से सैकड़ों किसान बेहद परेशान हैं। बारियों के पास करेला, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, खीरा, भिंड़ी जैसी सब्जियां डंप हैं। सब्जी की बारी लगाए भेड़ी निवासी गुलशन निषाद ने बताया तीन दिन से करीब 30 क्विंटल सब्जी तोड़कर रखी है। मंडियों में ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। जिससे सब्जियां खराब हो रहीं हैं।
गुलशन ने बताया बाजार में करेला 40 रुपये प्रति किलो बिक जाता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उसका सारा धंधा चौपट है। गुलशन जैसे सैकड़ों किसान इन दिनों बेतवा और यमुना नदी के किनारे हजारों बीघे रेत में सब्जी की बारी लगाए हैं।
जिनकी तैयार सब्जी निकलकर शहरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों ने बताया सब्जी का काम तीन महीने गर्मियों में करते हैं। इसी से पूरे परिवार का भरण पोषण होता है। सब्जी के बाहर न जा पाने से पीली पड़ रही है। बताया सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। बड़े शहरों में सब्जी पहुंचने से भाव भी कंट्रोल में रहेंगे, वहीं उनका व्यवसाय भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस मामले में अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया इस काम की जिम्मेदारी डीएसओ को दी गई है। जिस किसी को सब्जी बेचना है वह उन्हीं से संपर्क करें, साधन की व्यवस्था कराई जाएगी। किसी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं बाजार में सब्जी पहुुंचने से लोगों को भी राहत मिलेगी।

हमीरपुर में बारी के पास पैक रखी हरी सब्जियां। - फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में बेतवा नदी किनारे बारी में लगा कद्दू का ढेर।- फोटो : HAMIRPUR