{"_id":"5e1f62048ebc3e4b0c3b1f85","slug":"kisano-ko-seed-ka-vitran-hamirpur-news-knp5386595140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में कृषि विभाग ने बांटा 21 हजार क्विंटल बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में कृषि विभाग ने बांटा 21 हजार क्विंटल बीज
विज्ञापन
हमीरपुर। श्रावस्ती में बीज वितरण में सब्सिडी घोटाले के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में जांच के आदेश दिए हैं। जनपद में पिछले तीन सालों में रबी और खरीफ अभियान में कृषि विभाग ने 21 हजार 853.99 क्विंटल बीज का वितरण अनुदान पर किसानों को वितरित किया है।
जनपद में मुख्य रूप से गेहूं, चना, मटर, मसूर आदि की प्रमुख फसलें बोई जाती है। जनपद में वर्ष 2019-20 के लिए कुल 86063.60 क्विंटल का बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत गेहूं के लिए कृषि विभाग ने प्रदर्शन में 1400 क्विंटल व सामान्य रूप से 3800 क्विंटल का वितरण किया। जबकि सहकारी समिति ने 1200 क्विंटल, एग्रो ने 100 क्विंटल, बीज वितरण निगम ने 1500 क्विंटल व अन्य 41768 क्विंटल बांटा है। जबकि चना का कृषि विभाग ने प्रदर्शन के तहत 1189 क्विंटल व सामान्य रूप से 3478 क्विंटल, बीज वितरण निगम ने 150 क्विंटल व सामान्य 20079 क्विंटल है। मटर का बीज कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शन के लिए 1803 क्विंटल व सामान्य 48 तथा अन्य निजी स्तर पर 2036 क्विंटल बीज का वितरण हुआ। जबकि मसूर का प्रदर्शन में 164 क्विंटल व सामान्य रूप से 332 क्विंटल का वितरण हुआ। जबकि बीज वितरण निगम ने 150 क्विंटल व अन्य निजी माध्यम से 2733 क्विंटल वितरण हुआ। इसी प्रकार राई सरसों का 723 क्विंटल, तोरिया का 22 क्विंटल, अलसी का 246.60 क्विंटल बीज का वितरण किया गया।
शासनादेश के तहत एक किसान तीन साल में सिर्फ बार अनुदान पर बीज ले सकता है।
जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी ने कहा कि अनुदान का बीज लेने वाले प्रत्येक किसान को सब्सिडी का पैसा कोषागार के जरिए भेजा जा रहा है। कहा कि शासन से जांच संबं धी आदेश अभी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
तीन सालों में वितरित बीज (क्विंटल में)
वर्ष- खरीफ फसल -रबी फसल
2017-18, 453.89, 4427.23
2018-19, 553.40, 8725.94
2019-20, 557.53, 7136.00