फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kidnapped girl got married in Bhopal

अपहृत युवती ने भोपाल में कर ली शादी

Tue, 13 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl got married in Bhopal

मौदहा कसबे में नेशनल चौराहे के निकट से चार दिन पूर्व एक पुलिस कर्मी द्वारा युवती के  अपहरण करने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। युवती ने डाक से निकाह की सीडी और कोर्ट मैरिज के कागजात भेजे है। युवती ने भोपाल की दारूल कजाए अक्ब ताजुल मस्जिद में अपना निकाह कर लेने की बात कही है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह ने सोमवार शाम पत्रकारों को निकाह की सीडी तस्वीरें, निकाहनामा व न्यायालय में किए गए विवाह के अभिलेख तथा शपथ पत्र दिखाए। बताया कि बीती 8 जनवरी को कसबे की युवती का अपहरण का मामला उसके पिता ने दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


उसने 9 जनवरी को भोपाल में निकाह और कोर्ट मैरिज की। युवती ने अपने पिता व पते के साथ शपथ पत्र देेते हुए कहा कि उसकी उम्र 27 वर्ष है। वह हैदरगंज मोहल्ले के पुलिस कांस्टेबिल इरशाद पुत्र हलीम के साथ स्वेच्छा से गई है और निकाह किया है।  पिता ने कोतवाली पुलिस में जो भी कार्रवाई उसके पति मोहम्मद इरशाद व उसके परिवार के साथ की है, उसे शून्य माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का एक प्रार्थना पत्र भी प्रभारी कोतवाल के नाम भेजा है। गौरतलब हो कि इस मामले को कुछ लोग तूल दे रहे थे और पुलिस में अनावश्यक दबाव बनाने के लिए चेतावनी दी जा रही थी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी शादी व कोर्ट मैरिज तथा बालिग होने के प्रमाण पत्र के बाद यह साबित हो गया है कि वह अपनी स्वेच्छा से गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed