फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   khokha dharak aggri to remove

बस अड्डा के बाहर खोखाधारकों को रोटी के लाले, नहीं आ रहे ग्राहक

Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
khokha dharak aggri to remove
बस स्टैंड के बाहर स्थित खोखों में ग्राहक न आने से बेकार खड़े दुकानदार - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने खोखों के बाहर अतिक्रमण हटाने से दुकानदारों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। खोखाधारकों ने छज्जों को बढ़ाकर किए अतिक्रमण को लोक निर्माण विभाग ने हटाया है। चार दिन से चल रहे इस काम के कारण इन दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानों के बाहर मशीन लगी होने के कारण अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें खोलने से भी परहेज किया है। इस कारण रोजाना इन दुकानों से कमाकर दो वक्त की रोटी का प्रावधान करने वाले दुकानदारों को खाने के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों और मशीनरी ने चार दिनों में अतिक्रमण हटाने के कार्य को अंजाम दिया। इसके लिए कर्मचारी और मशीनरी रविवार को छुट्टी वाले दिन भी डटी रही। बता दें कि 58 खोखाधारकों में से कई नई दुकानों में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन करीब दो दर्जन खोखाधारक नई दुकानों में शिफ्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकतर वे खोखाधारक हैं जिन्हें गरीबी रेखा के तहत खोखे आवंटित हुए थे। ऐसे खोखाधारकों विनोद शर्मा, रोशन लाल, जोंगिंद्र का कहना है कि गरीब तपके के लोगों को जो खोखे आवंटित हुए थे उन्हें प्रशासन ने नई दुकानों में प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अतिक्रमण हटाने का कार्य चला तो उनकी दुकानदारी ठप हो गई है। अधिकतर खोखाधारकों ने खोखे बंद रखे हैं और जिन्होंने खोले हैं वहां ग्राहक नहीं हैं। खोखों के आगे खोदी गई है। गंदगी और उखाड़ी सामग्री देख ग्राहक इन दुकानों में नहीं आ रहे हैं। इन खोखाधारकों ने नाली और फुटपाथ का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की। इस संबंध में एसडीओ लोनिवि देवराज भाटिया का कहना है कि चार दिन में करीब-करीब सारा अतिक्रमण हटा दिया है। कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed