{"_id":"66e482ffb3dbd918470d001c","slug":"khan-sir-received-swami-brahmanand-award-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-115216-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खान सर को मिला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खान सर को मिला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार
Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद जी के निर्वाण दिवस पर ब्रह्मानंद महाविद्यालय के अखंड मंदिर हॉल में स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समारोह 2024 का आयोजन किया गया।
स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फैजल खान सर को सम्मानित किया। खान सर के पहुंचते ही युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुख्य अतिथि पदमश्री डॉ. बीकेएस संजय और विशिष्ट अतिथि मेघा परमार ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा, मेडल, सनद व दस हजार रुपये सम्मान राशि भेंट की। समिति के सदस्य ने अंग वस्त्र प्रदान किए। खान सर के नाम से विख्यात फैजल खान ने सम्मान समारोह में आते ही बुंदेलखंड की धरती को नमन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसका बारूद खत्म नहीं होता। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय न बनाए जाने पर दुख प्रकट किया। इस मौके पर मनोहर सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत, हरचरन फौजी, नरेंद्र राजपूत, धर्मपाल सिंह, ऋषि राजपूत, देवेंद्र महान, रामसजीवन यादव आदि रहे।
निर्वाण दिवस पर स्वामी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद जी के 41वें निर्वाण दिवस पर बीएनबी डिग्री कॉलेज स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। नगर सहित दूर दराज से आए हजारों लोगों ने समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद अजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह, संतराम राजपूत, डॉ अंबेश कुमारी, चौधरी राजेंद्र सिंह, डॉ इंद्रपाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, धर्मपाल लोधी व उमाकांत लोधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)