फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jungle Raj prevails in Uttar Pradesh: Naseemuddin

प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेसियों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jungle Raj prevails in Uttar Pradesh: Naseemuddin
मौदहा-सुमेरपुर। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर आए विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा, सपा, बसपा पर करारा हमला बोला। कहाकि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खाद के लिए किसान परेशान हैं। दलितों पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बा आई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बस स्टैंड के समीप हाईवे किनारे नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा इस सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने सपा व बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि इनसे प्रदेश का भला नहीं होना है। खुशहाली का रास्ता कांग्रेस ही खोल सकती है। इसके पूर्व टेढ़ा में नुक्कड़ सभा की। कस्बे में तपोभूमि पहुंच ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज के दर्शन किए। एमपी के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, रघुवीर सिंह, प्रदुम्न दुबे, जयवंत सिंह, तुलसीराम राजपूत, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी, जिरगाम सिद्दीकी, बालजी पांडेय, निहाल सिद्दीकी, मो. तौफीक, हुसैन रिजवी, शाहरुख खान, दीपक गुप्ता, स्वप्निल सोनी, आमिर नाना, धर्मेंद्र गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार कस्बा पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्वमंत्री नसीमउद्दीन ने कहा कि कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने जो सहायता राशि देने की घोषणा की थी वह पूरी कर दी है। छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेहूं और धान, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, 20 लाख नवयुवकों को नौकरियां देने की घोषणाओं को गिनाया। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, रघुवीर संधु, प्रदेश सचिव रामविशाल प्रजापति ने भी संबोधित किया। डॉ. शाहिद अली, डॉ. मंजू कुशवाहा, मो. शहजादा चिश्ती, शफकतउल्ला राजू, हाजी शमसुद्दीन, मो. जा़किर उर्फ बब्बन, गुलाम मुर्तजा, आशाराम अहिरवार, दुर्गा देवी अनुरागी, अब्दुल राशिद, नाजिम, फरहतउल्ला, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने संत कम्हरिया बाबा की दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई। देर शाम राठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed