{"_id":"6a36d92a6c809c268b0e74cd","slug":"jhansis-naitik-emerges-as-the-winner-in-the-arm-wrestling-competition-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-141597-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में झांसी के नैतिक बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में झांसी के नैतिक बने विजेता
विज्ञापन
फोटो20एचएएमपी 29- आर्म रेसलिंग में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं के साथ लखनऊ, झांसी, कानपुर देहात, औरैया और फतेहपुर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें झांसी के नैतिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता राजदीप सिंह ने भगवान गणेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। पहले राउंड में औरैया के अयान ने फतेहपुर के ऋषि को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में कानपुर देहात के अनुपम ने झांसी के उवैश को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला झांसी के नैतिक और कानपुर देहात के अनुपम के बीच खेला गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन नैतिक ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली। विजेता नैतिक को 1500 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता अनुपम को 800 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में यश यादव, यश सविता, अख्तर वारसी, जितेंद्र यादव, निखिल यादव, दुर्गेश मिश्रा और गोलू सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।