{"_id":"6a9f029147dda690ef0fcc62","slug":"jewelry-worth-ten-lakh-rupees-stolen-from-a-laborers-house-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144756-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: श्रमिक के घर से दस लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: श्रमिक के घर से दस लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
= मजदूरी करनेे परदेश गया था परिवार, घर में लगा था ताला
राठ। गोहानी गांव में श्रमिक के सूनेे घर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए हैं। घटन के समय पूरा परिवार मजदूरी करने बाहर गया था।
कोतवाली क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी संतोषी पत्नी राजेश कुमार ने सोमवार कोे कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। उन्होंनेे बताया कि परिजनों सहित बाहर रहकर मजदूरी करतीं हैं। घर में ताला पड़ा था। बताया कि उनके मकान के बगल में बना कच्चा मकान बारिश में ढह गया है। जिसके रास्ते चोर उनके घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे बक्से के ताले भी तोड़ दिए। चोर बक्से से सोने का मंगलसूत्र, जंजीर, झुमकी, अंगूठी, बेंदी, चांदी का बिछुआ, हाफ पेटी, तोड़ियां सहित करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेेवरात चोेरी कर ले गए। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि कोई शिकायती पत्र नही आया है। जानकारी कर मामले की जांच करेंगे। संवाद