{"_id":"62a77d634073ee431d6ddd11","slug":"jewelery-worth-lakhs-including-cash-stolen-from-two-houses-hamirpur-news-knp702192919","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में 93 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में 93 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र में रविवार की रात टेंट व्यापारी व शिक्षामित्र के घरों से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिये। पुलिस ने जांच पड़ताल की और जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
मसीदन गांव में रविवार की रात टेंट व्यापारी गोविंद परिवार सहित घर की छत पर सो रहा था। रात में चोर पड़ोसी मकान की शौचालय की छत से उसके घर में घुस गए और कमरे में रखे 86 हजार रुपये व घर की तीन महिलाओं में गोविंद की पत्नी व बहू लक्ष्मी और पुत्री चंद्रावती के बक्सों से 20 हजार की रुपये और 50 ग्राम सोने के जेवर मंगलसूत्र, झुमकी व हार तथा एक किलो चांदी के जेवर निकाल ले गए।
दूसरी चोरी में शिक्षामित्र रामसेवक के घर में हुई। चोर घर का ताला तोड़कर दो मोबाइल फोन और 7400 रुपये चोरी कर ले गये। व्यापारी के घर के पीछे एक खेतों में खाली बक्सा और कागजात पड़ा मिला। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है।