{"_id":"616093d58ebc3e61f124543c","slug":"jalaun-s-youth-hanged-at-the-aunt-s-place-hamirpur-news-knp6571568163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के यहां आए युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के यहां आए युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड नंबर तीन टेनरी मोहल्ले में बुआ के यहां आए जालौन के कोंच निवासी युवक ने घर के पीछे लगे शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के बोहरा गांव निवासी भानु वर्मा (24) कस्बे के वार्ड नंबर तीन में बुआ के यहां गुरुवार को आया था। उनकी पत्नी खुशबू 15 दिन से यहां है। गुरुवार की रात भानु ने घर के पीछे शीशम के पेड़ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पड़ोस के लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
कस्बा इंचार्ज लालजी सरोज ने बताया कि शव के पास शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। शायद युवक ने मरने से पहले शराब पी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)