फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jal Jeevan Mission will bring prosperity to Bundelkhand - Jal Shakti Minister

जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड में आएगी खुशहाली- जल शक्ति मंत्री

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission will bring prosperity to Bundelkhand - Jal Shakti Minister
हमीरपुर। जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रभावी गति लाने के उद्देश्य से गुरुवार को जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने गुरुवार को कुरारा क्षेत्र के हरौलीपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सतही स्रोत के अंतर्गत कनौटा डांडा में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के कार्य चल रहे हैं। गुरुवार को जल शक्ति राज्यमंत्री हरकेश निषाद ने हरौलीपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व सतही ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पाइप लाइन बिछाने में जो भी रोड क्षतिग्रस्त हो, उसको तत्काल दुरुस्त कराया जाए। कहा कि जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड के घर-घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के हर घर नल योजना का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed