{"_id":"65f7364ccae387838f01e553","slug":"irregular-routine-giving-pain-to-muscles-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-109169-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अनियमित दिनचर्या दे रही मांसपेशियों को दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अनियमित दिनचर्या दे रही मांसपेशियों को दर्द
विज्ञापन
हमीरपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की दिनचर्या इस तरह बिगड़ गई है, कि न तो सोने का समय है और न जगने का। इसका सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ रहा है। जिस वजह से लोगों की मांसपेशियों में दर्द बढ़ रहा है।
जिला अस्पताल में मांसपेशियों के दर्द से परेशान मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें 20 से 25 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें किसी का खानपान सही नहीं है तो कोई भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम नहीं कर पा रहा है। इलाज कराने के लिए आने वाले ऐसे मरीजों को खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है। सबसे ज्यादा लोगों को कमर दर्द परेशान कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा वह लोग हैं, जो लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं। इसके अलावा गिरने, चोंट लगना भी कमर व मांसपेशियों में दर्द का कारण है।
मांसपेशियों में अचानक दर्द होना, मांसपेशियों में सूजन या लाल होना, आराम करते समय दर्द होना, मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना, दिनचर्या के कार्यों की गतिविधियों में कमी व परेशानी महसूस होना, पैरों व गर्दन की मांसपेशियों में दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
शरीर के लिए कैल्शियम व पोटेशियम आवश्यक हैं। इन्हें अपने खाने में शामिल करें। इनसे मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव की समस्या कम होती है। दही, दूध, पालक, आलू व बादाम का सेवन करें। दिन में कुछ देर व्यायाम जरूर करें। -डॉ. विपिन राजपूत, हड्डी रोग विशेषज्ञ