फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Instructions to stop salaries of ARM, BSA, DIOS absent in the meeting

Hamirpur News: बैठक में नदारद एआरएम, बीएसए, डीआईओएस के वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salaries of ARM, BSA, DIOS absent in the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। ठंड से बचाव को लेकर जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैैठक संपन्न हुई। बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज हमीरपुर आरके जैन व एआरएम राठ राजेश सिंह, बीएसए आलोक सिंह चंदेल, डीआईओएस केके ओझा का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
ठंड व कोहरे को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों के गड्ढों एवं डिवाइडर आदि की मरम्मत एवं रंग रोगन करा दिया जाय। ब्लैक स्पॉट की लिस्टिंग कर वहां पर जरूरी संकेतक व स्पीड ब्रेकर आदि लगवाए जाएं। रोडवेज की सभी बसों में रिफ्लेक्टर/रेडियम स्टीकर आदि लगवा दिया जाए। जनपद के सभी रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां पर ठंड से बचाव के सभी जरूरी संसाधन रखे जाए। सभी गोशालाओं का सत्यापन कर वहां पर ठंड से बचाव के सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चे ठंड के यूनिफॉर्म पहनकर आए फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एएसपी मायाराम वर्मा, सीएमओ डॉ गीतम सिंह व शुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed