फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Including 50 thousand cash and took jewelry thief

50 हजार नगदी समेत गहने ले गए चोर

Thu, 21 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Including 50 thousand cash and took jewelry thief
चोरो द्वारा फैलाया गया सामान। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में एक किसान के घर से चोरों ने करीब 50 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


बुधवार की रात करहिया गांव निवासी शिवविशाल प्रजापति का परिवार गेहूं की थ्रेसिंग के लिए खेत चला गया। घर में सिर्फ एक छोटी बच्ची आरती थी। जो दरवाजे बंद कर छत पर लेटी थी। रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे से उसकी खिड़की संबल से खोदकर निकाल ली और यहीं से मकान में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


उन्होंने कमरों के ताले तोड़कर बक्से व अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार की नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जैसे ही चोरों के आवाज छत में लेटी बच्ची ने सुनी, तो उसने वहीं से शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी गांव के अन्य लोग भी शोर मचाते हुए दौड़े। लेकिन तब तक चोर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed