{"_id":"69541906ffd5fee7db083d70","slug":"incidents-of-murder-and-rape-challenged-the-police-throughout-the-year-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134254-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं ने सालभर दी पुलिस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं ने सालभर दी पुलिस को चुनौती
Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2025 में जनपद की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझती रही। घरेलू विवादों से लेकर जघन्य हत्याएं, महिला अपराध, अज्ञात शवों की बरामदगी, पुलिस पर हमले और जिला कारागार के भीतर हुई संदिग्ध मौत जैसी घटनाएं पूरे साल चर्चा में रहीं। लोकेटरों की धरपकड़ हुई। भाजपा नेता के लापता होने पर पुलिस पर आरोप भी लगे तो वहीं गुडवर्क करके अपनी छवि भी बनाई। 7 जून 2025 को जरिया थाना क्षेत्र के बीरा-कछवा लिंक मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे पानी भरे गड्ढे में एक युवती का शव मिला। पहचान के प्रयासों में एक युवती को मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया गया, जबकि बाद में वह जिंदा मिली। वास्तविक मृतका की पहचान आज तक नहीं हो सकी। यह मामला पुलिस जांच के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है।
ललिता हत्याकांड: खुलासा नहीं, परिवार ने छोड़ा गांव
20-21 सितंबर 2025 की रात जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव में सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर शीलारानी उर्फ ललिता (55) की घर में बंधक बनाकर हत्या कर दी गई। महीनों बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी। भय के चलते पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हुआ। यह मामला पुलिस जांच पर बड़ा सवाल बना रहा।
पत्नी ने पति का गला काटकर की हत्या रही चर्चा में
31 मार्च 2025 को मुस्करा थाना क्षेत्र के मुस्करा कस्बे में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अरविंद (48) का शव घर में खून से लथपथ मिला। पत्नी अनीता (45) ने पहले अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह मामला घरेलू हिंसा के खतरनाक रूप में सामने आया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद तेजाब की घटना ने उठाए सवाल
28 अक्तूबर 2025 की रात जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे तेजाब पिला दिया गया। सरीला, झांसी, कानपुर और लखनऊ के सात अस्पतालों में करीब 30 दिन इलाज चला, लेकिन 28 नवंबर को केजीएमयू लखनऊ में किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने एक नाबालिग सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
टीईटी और कोर्ट आदेशों के तनाव में शिक्षक की आत्महत्या
13 सितंबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक रंजीत सिंह (42) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह TET और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। घटना ने नौकरी और परीक्षा से जुड़े दबाव पर बहस छेड़ दी।
जेल के अंदर बंदी की मौत, आठ पर हत्या का मुकदमा
16 सितंबर 2025 को जिला कारागार में सूरजपुर गांव निवासी अनिल की संदिग्ध मौत हो गई। पत्नी पूजा की तहरीर पर जेलर केपी चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश कुमार और जेल वार्डर समेत आठ लोगों पर हत्या व वसूली का केस दर्ज हुआ। जेलर निलंबित हुए और न्यायिक जांच शुरू हुई। इस प्रकरण ने जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
जांच करने गया सिपाही बंधक बनाकर पीटा गया
2 दिसंबर 2025 को कुरारा थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत की जांच करने गए सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीट दिया। दरोगा को भी घेरने की कोशिश हुई। करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ाई।
प्रेम प्रसंग में दरोगा बना हत्यारा
13 नवंबर 2025 को मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली युवती की हत्या का खुलासा दो दिन में हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी दरोगा अंकित यादव ने प्रेम प्रसंग के विवाद में लोहे की रॉड से हत्या कर शव फेंका था। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस के गुडवर्क
हमीरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई किए जाने का दावा किया। वर्ष 2025 में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाकर 116 अभियुक्तों से 122 अवैध हथियार और 170 कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर अधिनियम के तहत चार अभियुक्तों की चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सशक्त पैरवी कराते हुए 560 अभियोगों में 796 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई, जिनमें हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके अलावा 224 गुमशुदा महिलाओं-बालिकाओं को बरामद किया गया। साइबर अपराध में पीड़ितों की रकम वापस कराई गई और ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिलेभर में हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।