फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In view of the anger of the people, the pair of electricity

कांशीराम कालोनी के लोगों के आक्रोश को देखते जोड़ी बिजली

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
In view of the anger of the people, the pair of electricity
सरीला एसडीएम आवास पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। बिल की अदायगी ने होने पर विद्युत कारपोरेशन की टीम ने कांशीराम कालोनी की बिजली ठप कर दी। देर शाम जानकारी होने पर महिलाओं और बच्चों के साथ एसडीएम आवास आ धमके। विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस बीच उनकी बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत टीम ने कांशीराम कालोनी में लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति ठप कर दी थी। देर शाम तक लाइट न पहुंचने पर यहां के बाशिंदों को इसकी जानकारी हुई, तो वह महिलाओं और बच्चों के साथ तहसील पहुंच एसडीएम आवास के सामने बैठ गए। लोगों का आरोप है कि मनमाना बिल आने की वजह से वे जमा नहीं कर पा रहे हैं। कई बार बिलों को ठीक कराने विद्युत कारपोरेशन कार्यालय भी गए, लेकिन पूरा बिल जमा करने की बात कहकर भगा दिया जाता है। कालोनी के लोगों का आक्रोश देख एसडीएम अजीत परेश ने एसडीओ से बात कर तुरंत आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए तब कालोनी के लोगों को गुस्सा ठंडा हुआ।
विज्ञापन

एसडीओ शिवेंद्र कुमार का कहना है कि बिल जमा न होने से लाइट काटी गई थी। बिल जमा करने के लिए यहां के लोगों को हर संभव सहूलियत दी जा रही है। बावजूद इसके बिल जमा नहीं किया जा रहा है। फिलहाल आपूर्ति चालू कर दी गई है। इस मौके पर मन्नू, उर्मिला, नीरज, परमेश्वरी दयाल, कृष्ण कुमार, चंद्रवती, निर्मला, रूबी, देवकी सुनीता, पूनम, अनिल, ममता, संगीता, तारा, शीला, अवधेश मंगल, हसरत, मानबहादुर, पर्वत, बृजमोहन, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed