{"_id":"690e3b2d6fb04ab67103f37d","slug":"illegal-mining-caught-22-vehicles-seized-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132279-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अवैध खनन पकड़ा, 22 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अवैध खनन पकड़ा, 22 वाहन सीज
Sat, 08 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सरीला उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता और खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने भेड़ी दरिया क्षेत्र में खनन स्थलों पर औचक चेकिंग की। जांच के दौरान ग्राम भेड़ी डांडा स्थित स्वीकृत खंड संख्या 23/16 में पट्टाधारक द्वारा तय सीमा से बाहर अवैध खनन करते पाया गया।
टीम ने मौके पर लगभग 900 घन मीटर बालू/मौरंग का अवैध खनन कर लिए जाने की पुष्टि की। अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए तत्काल खनन कार्य रुकवाया और पट्टाधारक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं एक से सात नवंबर तक जिले में चले अभियान के दौरान राजस्व, खनिज और परिवहन विभाग की टीमों ने 22 वाहनों पर कार्रवाई की है। इनमें दो वाहन थाना कोतवाली राठ, तीन वाहन चिकासी, दो वाहन बिवांर, दो वाहन ललपुरा, एक वाहन सुमेरपुर और एक वाहन कुछेछा चौकी क्षेत्र में सीज किए गए हैं जबकि आठ वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया है।