फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If you are not mine then I will not let you be someone else's

Hamirpur News: मेरी न हुई तो तुझे किसी और की न होने दूंगा

Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
If you are not mine then I will not let you be someone else's
राठ। युवक का आपराधिक प्रवृति का होेने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। जिस पर युवक सोशल मीडिया पर उसे बेवफा बताते हुए बदनाम कर रहा है। वहीं कहीं दूसरी जगह शादी न होने देने की धमकी भी दे रहा है। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए महोबा के बिलबई में एक लड़का देखा। लड़की दिखाने के बाद शादी की बात बढ़ाने से पहले लड़के के बारे में जानकारी ली। पता चला लड़के के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज है। वहीं वह शराब व जुए का भी लती है। लड़के के पिता ने 28 बीघा जमीन बताई थी जबकि उनके पास एक भी बीघा जमीन नहीं है। बताया लड़के का आपराधिक इतिहास व बुरी आदतों की वजह से अपनी बेटी का रिश्ता करने से मना कर दिया। आरोपी लड़का व उसके परिजन जबरन रिश्ता करने का दबाव बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पुत्री को बेवफा लिख कर बदनाम किया जा रहा है। बेटी का कहीं भी रिश्ता करते हैं तो आरोपी व उसके परिजन रिश्ता नहीं होने दे रहे। 23 जून को लड़के ने फोन कर उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल भरत कुमार ने कहा मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed