फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If the helmet could have saved lives are planted

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान

Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
If the helmet could have saved lives are planted
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के रोत बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala

सोमवार की शाम सुमेरपुर कस्बे के लीणा नाले के पास हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाला युवक अपने भाई के साथ खेती बाड़ी में हाथ बंटाता था। पुलिस की माने तो अगर वह हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में मरे युवक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं इस हादसे में घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।   

विज्ञापन


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के विदोखर मेंदनी गांव निवासी जयप्रकाश (35) पुत्र उमाशंकर अवस्थी अपने साथी बिदोखर पुरई निवासी पवन धुरिया (20) के साथ सोमवार की देर शाम बिना हेलमेट लगाए बाइक से सुमेरपुर बाजार कर गांव जा रहे था। तभी कस्बे के लीणा नाले के पास कल्टीवेटर लगाए आगे जा रहे ट्रैक्टर चालक के ब्रेक लगाने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कल्टीवेटर से जा टकराई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


बाइक चला रहे जयप्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे पीएचसी ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि पवन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश अवस्थी ने बताया कि जयप्रकाश अविवाहित  था। वह भी उसके साथ किसानी का कार्य करता था। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed