फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband died due to illness in Hamirpur after five minutes wife also gave up her life

जीना मरना साथ-साथ: पति की बीमारी से मौत, पांच मिनट बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर अंतिम विदाई

Mon, 19 Dec 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 10:36 PM IST
सार

घर से एक साथ दोनों की अंतिम यात्रा निकली। सीएचसी के पास स्थित मोक्षधाम में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Husband died due to illness in Hamirpur after five minutes wife also gave up her life
पति गया प्रसाद व पत्नी गोमती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेरों के समय ली जाने वाली साथ जीने मरने की कसमें सही मायने में गोमती ने निभाईं। पति की मौत की खबर सुनते ही पांच मिनट बाद ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। दोनों की मौत चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन

नगर के पठानपुरा मोहल्ला गायत्री नगर निवासी गयाप्रसाद सोनी (72) कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी गोमती (68) पति की सेवा में जीजान से जुटी थीं। बेटे विनोद ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे मां ने पिताजी को चाय पिलाई। दोनों पास में बैठे बातें करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गया प्रसाद ने आखिरी सांस ले ली। पांच मिनट तक मां गोमती उन्हें एकटक देखती रहीं, फिर उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। घर से एक साथ दोनों की अंतिम यात्रा निकली। सीएचसी के पास स्थित मोक्षधाम में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed