{"_id":"620bec486815b565de1af7e4","slug":"hurt-by-beating-young-man-hanged-himself-hamirpur-news-knp68082571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से आहत युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। लेनदेन के विवाद में पिटाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
बसेला गांव निवासी अन्नी अहिरवार ने बताया कि उनके बड़े पुत्र शिवकुमार (22) पर गांव के कुछ लोग पांच सौ रुपये उधार लेने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर मंगलवार को दबंगों ने बेटे से मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल तोड़ दिया था। दोपहर में अन्नी अपनी पत्नी सत्ती व छोटे पुत्र संजू के साथ खेतों पर चले गए। तभी शिवकुमार ने अटारी में साड़ी का फंदा बना फांसी लगा ली।
शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे अन्नी ने अटारी का दरवाजा अंदर से बंद देखा। पड़ोसियों की मदद से छप्पर तोड़ा गया। भीतर शिवकुमार का शव फांसी पर लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस भेजी गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।