फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   House fire due to short circuit, household ashes

Hamirpur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, गृहस्थी राख

Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit, household ashes
भरुआ सुमेरपुर। इमिलिया थोक में शार्ट सर्किट से रिहायशी मकान में आग लग गई। आग लगने से घर में अकेले मौजूद गृहस्वामी की पत्नी अंदर फंस गई। चीख सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने मकान के पीछे से चढ़कर गृहस्वामी की पत्नी को सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। आग से डेढ़ लाख की गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर में इमिलिया थोक निवासी रविंद्र कुमार यादव के कच्चे मकान में आग लग गई। घटना के समय घर पर रविंद्र कुमार की पत्नी उर्मिला यादव अकेले मौजूद थी। बाहर की तरफ बने कमरे में आग लगने से वह अंदर फंस गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने मकान के पिछवाड़े से चढ़कर उसे सकुशल बाहर निकाला। पुलिस और अग्निशमन दस्ते को बताकर आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। तब तक आग बुझ गई थी। घटना के समय गृहस्वामी कपड़े की दुकान में कार्य करने गया था। अन्य परिजन खेतों में फसलों की कटाई करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed