{"_id":"5e1f5f4b8ebc3e4b5e2165ba","slug":"honey-trap-me-fasane-wali-mahila-giraftaar-hamirpur-news-knp5386570153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल में फंसाने वाली महिला व उसका पुरूष मित्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाल में फंसाने वाली महिला व उसका पुरूष मित्र गिरफ्तार
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। हनीट्रैप के जरिए महिला ने अपने पुरुष मित्र की मदद से लोनिवि के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से डेढ़ वर्ष के अंदर करीब 30 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला व उसके पुरुष मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी एसके सिंह ने बताया कि हमीरपुर कोतवाली के बदनपुर मोहल्ला निवासी लोनिवि के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी इस्लाम अहमद पुत्र लल्लू खान ने सुमेरपुर थाने में तहरीर दी कि सुमेरपुर कस्बे के पैलानी मार्ग निवासी पूनम सिंह उर्फ सोमवती पत्नी नरेंद्र सिंह व राहुल सिंह उर्फ संजय निषाद पुत्र रामआसरे निवासी केवटरा मौदहा ने हनीट्रैप कर 19 जून 2018 से अब तक नगद एवं चेक के माध्यम से उससे 30 लाख रुपये की धनराशि हड़पी है। आरोप लगाया कि पिछले 14 जनवरी को दोनो ने उससे डेढ़ लाख रुपये की और मांग की। कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो 19 जून 2018 को बनाए गए अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। महिला की धमकी से परेशान होकर अपने रिश्तेदार सहजाद के सहयोग से डेढ़ लाख रुपये की गड्डियों में ऊपर नीचे असली नोट लगाकर तैयार किए और महिला के घर जाकर उनको थमाया।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, स्वॉट टीम प्रभारी अखिलेश कुमार की टीम ने महिला के घर छापा मारा। मौके से डेढ़ लाख रुपये की नकली गड्डियां, 15 सिम व दो मोबाइल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपी संजय के खिलाफ पांच व आरोपी महिला के खिलाफ तीन संगीन मामले दर्ज हैं। बताया कि पकड़े गए आरोपियों का संगठित गिरोह है और यह लोग ज्यादातर रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मियों को ही निशाना बनाकर धन ऐंठने का काम करते हैं। एएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। इस मौके पर मौदहा सीओ सौम्या पांडेय भी मौजूद रहीं।
आरोपी मित्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है महिला
आरोपी महिला अपने पुरुष मित्र के खिलाफ भी स्थानीय थाने में वर्ष 2018 में घर में घुसकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर है। जमानत में बाहर आने के बाद दोनों की दोस्ती फिर बढ़ गई और वह घटनाओं को अंजाम देने लगे। इन लोगों ने मिलकर पहले एक रोडवेज कर्मचारी को अपना शिकार बनाया और उसके बाद लोनिवि के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को जाल में फंसाकर लगातार धन उगाही करते रहे।