फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hindu youth organization angry due to lack of action

पल्लेदार को अगवा कर की गई मारपीट

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hindu youth organization angry due to lack of action
राठ। पल्लेदार को अगवा कर मारपीट करने के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आक्रोशित हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। सीओ ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर मल्हौंवा रोड निवासी चंदू प्रजापति ने बताया कि गल्ला मंडी में सुरेश गुप्ता की दुकान पर पल्लेदारी करते हैं। शनिवार रात कुर्रा रोड पर खड़ी व्यापारी की डीसीएम गाड़ी में सो रहे थे। तभी वहां पहुंचे कई लोग उन्हें जबरन चार पहिया गाड़ी में डाल कर अज्ञात स्थान पर ले गए। उनके साथ मारपीट की गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें किसी तरह बचाकर पुलिस को सूचना दी। चंदू प्रजापति का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सोमवार को हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष बृजेश खरे अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीओ से मिले। शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग रखी। सीओ अभय नारायण राय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed