फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hey... you also wear a helmet, keep yourself safe too.

Hamirpur News: अरे... आप भी लगाएं हेलमेट, खुद को भी रखें सुरक्षित

Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hey... you also wear a helmet, keep yourself safe too.
हमीरपुर। बाइक चालक न तो हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं और न ही कार चालक सीट-बेल्ट ही लगा रहे हैं। इसके अलावा तीन से चार लोगों को बैठाकर बाइक चालक फर्राटा भरते कभी भी देखे जा सकते हैं। मंगलवार को ऐसे कई बाइक चालक दिखे, जो हेलमेट नहीं पहने थे। कुछ बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर जाते दिखे। यह स्थिति तब है जबकि परिवहन और पुलिस विभाग ओर से यातायात माह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


रोजाना 300-400 चालान भी काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी मंगलवार को शहर के बस अड्डा, एसपी कार्यालय तिराहा, लक्ष्मीबाई तिराहा, सुभाष बाजार, अकिल तिराहा पर यातायात पुलिस तो दिखी, लेकिन इन्हीं के सामने से बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालक और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर बगैर हेलमेट के लोग फर्राटा भरते देखे गए। सोमवार को अलग-अलग जगहों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 398 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन




अब स्कूलों व चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- शहरुख खान, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed