फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Here, not only the orders of NGT, animals are also burning in the open

यहां एनजीटी के आदेश ही नहीं खुले में जानवर भी जल रहे

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Here, not only the orders of NGT, animals are also burning in the open
कूड़े के ढ़ेर में लाल घेरे में सड़क किनारे जला पड़ा जानवर। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। नगर पालिका परिषद हमीरपुर को न तो पर्यावरण की चिंता है और न ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की परवाह। पालिका के कर्मचारी कालपी रोड पर सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़े का निस्तारण न करना पड़े, इससे बचने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इतना ही नहीं कूड़े के ढेर में ही मृत जानवर भी डाल देते हैं। कूड़े के ढेर से निकलने वाला धुआं और जानवरों के जलने से आने वाली दुर्गंध लोगों को सांस लेने में परेशानी खड़ी कर रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सांस के रोगियों को हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका कूड़ा फैलाने वाले दुकानदारों भारी भरकम जुर्माना करती है। गंदगी फैलाने पर दुकानदारों और लोगों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन वह घरों से निकलने वाले सूखे-गीले कूड़े का निस्तारण नहीं कर रही हैै।
विज्ञापन

गुरुवार को की गई पड़ताल में शहर से निकलने वाला कूड़ा पालिका कर्मचारी ट्रैक्टर से कालपी मार्ग पर सड़क किनारे फेंकते दिखाई दिए। इतना ही नहीं कूड़ा जलता दिखा। कूड़े से धुएं का गुबार निकल रहा था। कूड़े के ढेर में जानवरों के शव भी जल रहे थे, जिससे वाहन सवार नाक दबाकर निकलते दिखाई दिए। इससे जाहिर होता है कि नगर पालिका मृत जानवरों को दफनाने के बजाय आग में फेंक देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं एनजीटी के आदेश
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशानुसार अनुसार लीगेसी वेस्ट (लंबे समय से एकत्र कूड़े) का निस्तारण करना चाहिए। आदेशानुसार खुले में कूड़ा नहीं जलाना चाहिए। डंपिग साइड मेें सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग वेस्ट का निस्तारण किया जाना चाहिए। गीले कचरे से कंपोस्ट बनाई जाए।
प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान
नगर पालिका द्वारा खुले में कूड़ा फेंकने से धुएं के गुबार उठ रहे हैं जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। पालिका द्वारा की जा रही मनमानी का प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम ने बताया कि नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह सालिड वेस्ट के निस्तारण के लिए व्यवस्था करें। अगर कूड़ा निस्तारण केन्द्र नहीं बना है तो शासन को प्रस्ताव भेजकर कार्रवाई अमल में लाई जाए। खुले में कूड़ा जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

कूड़े के ढेर में भोजन तलाश रहे गोवंश
निराश्रय स्थलों में संरक्षण न किए जाने से गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। इससे गोवंश कूड़े के ढेर में भोजन की तलाश करते दिखे।
क्या बोले जिम्मेदार
सड़क किनारे कूड़ा जलने की जानकारी नहीं हैं। कूड़े को लेकर जो व्यवस्था पहले से चली आ रही हैै वही चल रही है।
राजेश कुमार मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी , नगर पालिका हमीरपुर
अभी मैं तीन दिन के अवकाश पर लखनऊ आई हूं। खुले में कूड़ा जलाने की जानकारी नहीं हैं। एमआरएफ सेंटर निर्माणाधीन है, जिसे जल्द शुरू कराकर सूखे-गीले कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। खुले में जल रहे कूड़े पर रोक लगाई जाएगी- हर्षिता, डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन, नगर पालिका।

सड़क किनारे कूड़े से उठते धुएं के गुबार,कूड़ा डालते पालिका कर्मी।

सड़क किनारे कूड़े से उठते धुएं के गुबार,कूड़ा डालते पालिका कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed