{"_id":"6aef6031ec29254093087767","slug":"helicopter-drones-ready-to-put-on-a-spectacular-display-in-the-sky-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147409-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आसमान में छटा बिखेरने के लिए हेलीकॉप्टर ड्रोन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आसमान में छटा बिखेरने के लिए हेलीकॉप्टर ड्रोन तैयार
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली पर्व पर तीन करोड़ के पटाखों से धूम-धड़ाका होने के आसार है। बाजार सज कर पूरी तरह तैयार है। दुकानदारों ने अनुमानित बिक्री के आधार पर स्टॉक भी कर लिया है। शनिवार को पटाखों की खूब बिक्री हुई। इस बार बच्चों की पहली पसंद ड्रोन, हेलीकॉप्टर और बिग बॉस पटाखे हैं। वहीं स्काई रॉकेट आसमान में रंग-बिरंगी छटा बिखेर कर दीपोत्सव के उत्सव को दोगुना करेंगे।
शहर में चौरादेवी मंदिर परिसर के पास पटाखा बाजार सजाया गया है। शुक्रवार को दुकानें लगते ही खरीदार पहुंचने लगे। यहां पर 13 दुकानें लगाई गई है। अस्थायी दुकानदारों ने 50 नामों से अधिक के पटाखों का दो से पांच लाख तक का स्टॉक किया है। वहीं स्थायी दुकानदारों के पास 10 लाख तक का स्टॉक है।
हमीरपुर तहसील में 25, सरीला में दो, राठ में 15 और मौदहा में आठ दुकानें लगाई गई हैं। बच्चे अपनी पसंद के पटाखा मांग रहे हैं। बच्चों को चकरी, कैथलीन चकरी, बटर फ्लाई, 10 हजार आवाज की प्लटिनम चटाई के अलावा अनार खूब लुभा रहे हैं। 12 और 24 आवाज वाले पटाखा भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं।