{"_id":"611ba9a08ebc3e2201412f93","slug":"health-hamirpur-phc-hamirpur-news-knp646521375","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों का और होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों का और होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद के सात विकासखंडों में एक-एक नवीन स्वास्थ्य उप केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग संबंधित विकासखंडों के चयनित किए जा चुके गांवों में उपयुक्त भूमि की तलाश में जुटा है।
जिले में 214 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के मद्देनजर जनपद के सातों ब्लाकों में एक-एक नवीन स्वास्थ्य उप केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। ताकि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके लिए सरीला ब्लाक के हरदुआ, गोहांड ब्लाक के चंदवारी डांडा, कुरारा ब्लाक के टोडरपुर, मुस्करा ब्लाक के शिवनी, सुमेरपुर ब्लाक के कुम्हऊपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे। इसके अलावा मौदहा और राठ ब्लाक में चयनित गांवों में फेरबदल किया गया है।
सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया शासन की ओर से मौदहा ब्लाक के सिरसीकला गांव बनना था। लेकिन विभाग की ओर से छिमौली को बेहतर विकल्प बता उपकेंद्र निर्माण की संस्तुति की है। सिरसीकला गांव मौदहा ब्लाक में नहीं है। नौरंगा में रौरों गांव के स्थान पर पहाड़ी गढ़ी गांव में उपकेंद्र का निर्माण होगा। रौरो की आबादी 1850 और पहाड़ी गढ़ी की आबादी 2375 है। इसके पास नौहाई ग्राम पंचायत दो किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी को भी इस उपकेंद्र का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण से दूरदराज की आबादी को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक सुरेंद्र साहू ने बताया इसी वित्तीय वर्ष में धन का आवंटन होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।