{"_id":"636560e2dc920b52476eae2e","slug":"health-hamirpur-news-knp726599382","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः बुखार से बच्चे की मौत, चार डेंगू मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः बुखार से बच्चे की मौत, चार डेंगू मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर /सरीला। बुखार से बच्चे की मौत हो गई। डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल हो जाने पर मरीजों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।
सरीला संवाद के अनुसार बिलगांव गांव के पतरिया डेरा निवासी राजेंद्र राजपूत के दो वर्षीय पुत्र प्रिंस की बुधवार को बुखार आने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी राठ ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे को बुखार के बाद उल्टी व दस्त की शिकायत हुई थी।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि मवई जार निवासी कमल, शहर के मोहल्ला पटकाना निवासी आशी, मौदहा निवासी जगदीश, खड़ेहीजार निवासी सुखदेवी में डेंगू की पुष्टि हुई है। जल जमाव को लेकर पतारा गांव में 10 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
कुरारा संवाद के अनुसार पतारा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया है। 50 से अधिक लोगों के मलेरिया विभाग ने जांच की। पतारा गांव निवासी शिवबरन (32) बुखार का कानपुर के हैलेट में इलाज चल रहा था। गुरुवार को कानपुर में उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर के श्याम कली , सुनीता, हीरा, मनीषा, आशा, सुशीला, सागर, संजय, परदेशी, रोहित, सुमन, योगेंद्र, शनि आदि की मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया।
मौदहा संवाद क्षेत्र में बीते दिन डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि फागिंग कराई जा रही है।