फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

महिलाओं के बेपर्दा वीडियो की जांच शासन को

Thu, 05 May 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
जिला महिला अस्पताल में मामले की जांच करते एडी स्वास्थ्य डॉ.नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम का महिलाओं का बेपर्दा वीडियो वायरल होने का संज्ञान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर महानिदेशक स्वास्थ्य व अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट से जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। अपर निदेशक चित्रकूट डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीनियर डॉ. आशा सचान व जूनियर डॉ. अंशू मिश्रा के बीच ड्यूटी को लेकर कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डॉ. आशा सचान का चेहरा दिख रहा है। उनकी डॉ. अंशू मिश्रा से बहस हो रही है। हालांकि अंशू मिश्रा नहीं दिख रहीं। डॉ. आशा सचान लेबर रूम में जहां-जहां जाती हैं, कैमरा उनकी तरफ घूमता है। इसी बीच स्ट्रेचर पर बेपर्दा लेटीं प्रसव पीड़ित महिलाएं भी वीडियो में कैद हो जाती हैं। इस तरह से बेपर्दा महिलाओं की ओर दो-तीन बार कैमरा घुमाकर वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट डॉ. नारेंद्र सिंह तोमर ने अस्पताल आकर मामले की जांच कर संबंधित साक्ष्य जुटाए। वायरल वीडियो में दिख रहे स्टाफ और संबंधित डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत ही खेद जनक मामला है। सभी बिंदुओं की जांच रिपोर्ट महानिदेशक स्वास्थ्य को भेज दी है। डॉक्टरों द्वारा गर्भपात कराए जाने के मामले पर कहा कि अगर गर्भपात पैसे लेकर कराया जाता है तो गलत है। अगर दंपती की इच्छा से होता है तो जायज है। उधर, जांच के दौरान एक महिला डॉक्टर ने कहा कि वह एक मंत्री की रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने गुरुवार को महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। शिकायत की गई कि एक डॉक्टर पैसे लेकर गर्भपात कराती हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया कि उन्होंने कई महिलाओं से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। वायरल वीडियो उन्हें नहीं मिला है। इस मामले में वह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात करेंगी।

जिला महिला अस्पताल में डाक्टरों से बात करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर।

जिला महिला अस्पताल में डाक्टरों से बात करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed