{"_id":"5f0b45df8ebc3e63865e2d9e","slug":"health-hamirpur-news-knp570812383","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मौदहा के मस्तान बाबा स्थान पर लोगों से जानकारी लेते एसडीएम अजीत परेश।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें मौदहा सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी भी है। वहीं कम्हरिया मजार आए एक बाहरी व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। राठ के नौरंगा गांव में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। सीएमओ ने बताया संक्रमितों की अब कुल संख्या 110 हो गई है। इनमें 81 लोग निगेटिव हो चुके हैं।
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित मिलने पर रविवार को सीएचसी व उसके निवास को सैनिटाइज किया गया है। उधर, कम्हरिया गांव स्थित सूफीसंत हजरत मस्तान शाह बाबा के आस्ताने में 6 माह पहले परिवार सहित आया श्रीनगर गोंडा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह अपने गांव से रूहानी इलाज के लिए यहां आया था। इस स्थान के आसपास बैरियर लगाकर दर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जानकारी पर एसडीएम अजीत परेश व अधिशासी अधिकारी राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया यह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 47 लोगों के संपर्क में आने पर सैंपल लिए गए हैं। अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया स्वास्थ्य कर्मी क्षय रोग विभाग में कार्यरत था, लेकिन कोरोना जांच टीम के साथ लगातार रहा है।
विज्ञापन
पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है। इमरजेंसी सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद कर दी हैं। गंभीर रोगी ही देखे जा रहे हैं। राठ प्रतिनिधि के अनुसार खड़ाकर गांव में 53 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला माह पहले अपने रिश्तेदार के यहां झांसी गई थी।
एसडीएम अशोक यादव ने कहा 8 जुलाई को महिला का सैंपल लिया गया था। उसे मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सैनिटाइज कराया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
सीएचसी में तीन संदिग्ध होने से हड़कंप
राठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक वार्ड ब्वाय के कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरे स्टाफ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें सीएचसी में काम करने वाले तीन-चार लोगों के संक्रमित का खतरा है। स्टाफ के तीन कर्मचारी खुद को संक्रमित मान सावधानी के चलते मरीजों से दूरी बनाए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. आरके कटियार ने कहा जांच रिपोर्ट लटकी है। रिपोर्ट का इंतजार है।

कलक्ट्रेट परिसर को सेनिटाइज करते पालिका कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

राठ के खड़ाखर में कोरोना संक्रमित मिलने पर जांच करते एसडीएम व सीओ- फोटो : HAMIRPUR