{"_id":"60a69f148ebc3e7518650aac","slug":"health-civic-hamirpur-news-corona-hamirpur-news-knp6293575131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
हमीरपुर। नोडल अधिकारी/सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एनजी रवि कुमार ने गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण कर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण की प्रथम डोज लेने के बाद निर्धारित समय में दूसरी डोज के लिए केंद्र न आने वाले व्यक्तियों से मोबाइल पर बात कर दूसरी डोज के जागरूक करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने कहा कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में टीकाकरण ही एकमात्र हथियार है। कहा टीकाकरण की दूसरी डोज लेने वालों का पूरा डाटा रखा जाए। कहा टीकाकरण के लिए आने वालों से जुकाम, बुखार, खांसी या अन्य लक्षण के बारे में पूछा जाए। लक्षण प्रतीत होने वैक्सीन न लगाई जाए। कहा कोविड पॉजिटिव को किसी भी दशा में टीका न लगाया जाए।
टीकाकरण में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ही आगे की कार्रवाई की जाए। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से कहा सभी लोग मिलजुल कर आपस में सामंजस्य बनाकर कोविड के विरुद्ध लड़ाई में हिस्सा लें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी विकास, सीएमओ डॉ. आरके सचान, सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश मौजूद रहे।