फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Harvesting 200 bigha crop in minor submerged

माइनर में कटान होने से दो सौ बीघे मटर की फसल हुई जलमग्न

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Harvesting 200 bigha crop in minor submerged
गोहांड। सपरार प्रखंड की इस्लामपुर शाखा की जिगनी माइनर में हुई कटान से करीब दो सौ बीघे में खड़ी मटर की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

टोला अटगांव के पीड़ित किसान मान खां, हरपाल प्रजापति, शंकर प्रजापति, गनेश अहिरवार आदि ने बताया कि अटगांव व इटकौरा गांव के बीच मदनुआ नाला के पास माइनर में अटगांव की ओर बुधवार को अचानक कटान हो गई। जिससे दो सौ बीघे में खड़ी मटर की फसल में दो फीट तक पानी भर गया। जल भराव से फसल का सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। अटगांव निवासी किसान नेता रामसनेही राजपूत ने बताया कि कटान की तत्काल सूचना विभाग के सहायक अभियंता रामसिंह को दी गई है। जिस पर विभागीय ठेकेदार ने कटान बंद न कर नाले के पास धसान नदी की ओर माइनर को काट दिया। जिससे पानी माइनर में न जाकर नाले में जा रहा है। इन्होंने कटान होने का कारण माइनर की सफाई न होना बताया। विभाग के सहायक अभियंता रामसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई तथा ठेकेदार को तुरंत कटान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed